भारत के सबसे मशहूर व्यंजन (Most famous dishes of india)

भारत के सबसे मशहूर व्यंजन :-


भारतीय भोजन व भारतीय खाना :-

भारत 29 राज्यो मे बट हुआ एक विशाल देश है जिसमे की सभी राज्यो की अपनी अलग अलग परंपरा और विविधता है ये सिर्फ रीति रिवाज व आदर सत्कार मे ही नही दिखती बल्कि उनके खान पान मे भी झलक आती है । भारत के प्रत्येक राज्य के खाने की अपनी अपनी विशिष्टताएं और विशेषताएं है जिन्होंने यहाँ आने वाले पर्यटकों को उंगलिया चाटने पर मजबूर कर दिया है। चलिए आइये तो इस लेख में हम आपको भारत के सबसे मशहूर व्यंजन व स्पेशल खाने से रूबरू कराते है। 

भारत के 5 सबसे मशहूर व्यंजन :- 

(1) मक्के की रोटी व सरसो का साग:-

मक्के की रोटी व सरसो का साग पंजाब की सबसे मशहूर व्यंजन है। यह एक ऐसी क्लासिक डिश है जिसे हर कोई बहुत स्वाद लेकर व बड़े ही चाव से खाता है। ये मशहूर व्यंजन सर्दियों के मौसम मे ही खाने को मिलती है और इस मशहूर व्यंजन मे घर का देशी घी और मक्खन डालकर खाने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।  













सरसो का साग बनाने की विधि :- 

कढा़ई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें जीरा डाल दीजिए, जीरा भूनने पर, हींग, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर थोडा़ सा भून लीजिए. अब इसमें मक्के का आटा डाल कर लगातार चलाते हुए हल्का सा भून लीजिए. अब इस मसाले में टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर मिला दीजिए और मसाले को तब तक भूनें जब तक की मसाले में से तेल न अलग होने लगे.कुकर को खोल लीजिए और सब्जियों को चम्मचे से दबाते हुए मैश कर लीजिए। मसाला भून जाने पर इसमें सब्जियां डाल दीजिए अब इसमें लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर मिला दीजिए. अब 1 कप पानी और हरा धनिया डाल कर सब्जी को 10-12 मिनिट तक धीमी आग पर अच्छे से पकने दीजिए. सब्जी को बीच बीच में हर 1-2 मिनिट में चलाते अवश्य रहें. सब्जी बनकर तैयार है। 


मक्के की रोटी बनाने की विधि :- 

1. सबसे पहले किसी कटोरे में मक्के का आटा ले ले और        उसमे नमक डालकर अच्छे से मिला दे। 
2. फिर उसमे थोड़ा थोड़ा पानी डालकर उसे शाने (गुंथे)। 
3. फिर किसी बड़े बर्तन में लेकर उसे अपने हाथ के हथेली      से 5 मिनट मशले (शाने)। 
4. फिर उसकी छोटी छोटी लोई बना ले। 
5. फिर एक लोई ले और उसमें सूखा आटा लगाकर उसे          बेलना स्टार्ट करे। 
6. उसे रोटी से हल्का मोटा बेल ले। 
7. आप चाहे तो रोटी को हाथ पे भी दबाते हुए बड़ा कर          सकती है |
8. फिर गैस पे पैन रखे और उसमे थोड़ा सा तेल लगा दे। 
9. फिर तवा पैर रोटी को डाल दे। 
10. आधे मिनट (30 सेकंड) पैर उसे पलट दे और उसे               मध्यम आंच पे 2-3 मिनट तक पकाये। 
11. फिर उसपे दोनों तरफ से घी लगा दे और उसे चारो              तरफ  दबाते हुए पकाये। 
12. हमारी मक्के की रोटी बन गयी है, इसे किसी प्लेट में          निकाल ले। 
13. हमारी मक्के की रोटी बनकर तैयार है। 


(2) डोसा :-

डोसा कई तरीके के बनाये जाते है, जैसे सादा डोसा , मसाला डोसा, पेपर डोसा और पनीर डोसा इत्यादि. डोसा और सांबर आप अपने लन्च या डिनर किसी भी खाने या छुट्टी के दिन के नाश्ता में कभी बना कर खा सकते हैं, ये आपको हमेशा पसन्द आयेंगे एक डोसा, जिसे दोसाई, डोज़ी या दोसा भी कहा जाता है, दक्षिण भारतीय व्यंजनों में एक पतला पैनकेक है, जो पिसी हुई काली दाल और चावल के किण्वित बैटर से बनाया जाता है। डोसा दक्षिण एशिया के साथ-साथ दुनिया भर में लोकप्रिय हैं। डोसा को अक्सर चटनी और सांबर के साथ गर्मागर्म परोसा जाता है। 




डोसा बनाने की विधि :-

1. चावल को धोकर एक बर्तन में भिगो दें , दाल और मेथी          दाने को दूसरे बर्तन में 5 से 6 घंटे या फिर पूरी रात ​के            लिए भिगोएं। 
2. दाल को स्मूद पीस लें। इसके बाद चावल को पीसकर            बैटर तैयार कर लें
3. इसमें नमक और पानी डालकर बैटर को थोड़ा पतला कर      लें। इसे खमीर होने के लिए पूरी रात ऐसे ही रखें या मौसम      के अनुसार थोड़ा स्पन्जी होने दें।
4. अगर बैटर गाढ़ा लगे तो इसे पतला करने के लिए थोड़ा          पानी डाल लें। तवा गर्म करने और ब्रुश की मदद से उस          पर तेल लगाएं। जब यह पूरी तरह गर्म हो जाए तो इस पर      थोड़ा पानी छिड़के और तुरंत इस पर बैटर डालकर                फैलाएं, इसे गोलाकार दें।
5. इसे बहुत तेजी से करे इसके लिए बहुत प्रैक्टिस की जरूर      है।
6. डोसे को फैलाने के बाद आंच को धीमा कर दें और                किनारों  पर थोड़ा तेल डालें ताकि डोसा अच्छे से सिक          सके।
7. जब किनारे हल्के ब्राउन होने लगे तो पतली करछी से डोसे      को हटाएं। डोसे के बीच में स्टफिंग रखें और उसे फोल्ड          कर दें।
8. चटनी और सांभर के साथ सर्व करें।

(3) मोमो :-

एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय स्ट्रीट फूड, फ्राइड वेजिटेबल मोमोज फाइबर से भरपूर साबुत गेहूं के आटे में विभिन्न प्रकार की विटामिन से भरपूर सब्जियां होती हैं, जो इसे बच्चों के लिए एक नरम, चटपटे पोषक तत्व-घने व्यंजन बनाती है। मोमोज, सर्दियों के सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड में गिना जाता है. क्योंकि, कड़कड़ाती ठंड में मोमोज खाने का अपना ही मजा है. जैसे ही प्लेट में शेजवान चटनी और मेयोनीज के साथ सजकर मोमोज आते हैं, हर किसी का दिल खुश हो जाता है और मोमो लवर्स तो इस बात को बहुत अच्छे से समझ सकते हैं. लेकिन, ये मोमोज आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं. वैसे भी आपने बड़ों को अक्सर मोमोज खाने पर टोकते देखा ही होगा या आपके साथ भी ऐसा ही हुआ होगा. क्यों, इसकी सबसे बड़ी वजह है मैदा का देर से पचना.












मोमो बनाने की विधि :- 

1)  सबसे पहले, एक बड़े मिक्सिंग बाउल में 1½ कप           मैदा और ½ टीस्पून नमक लें।
2)  पानी डालें और कम से कम 5 मिनट के लिए आटा          गूंधें।
3)  आवश्यकतानुसार पानी डाल के एक स्मूथ और                मुलायम आटा गूंधे।
4)  तेल के साथ आटे को ग्रीस करें और 30 मिनट के           लिए एक तरफ रख दें।
5) अब, 3 टीस्पून तेल गर्म करें और 3 लहसुन, 1 इंच          अदरक और 2 मिर्च डालें।
6) इसके अलावा, 2 टेबलस्पून हरा प्याज डालें और तेज़       पर साट करें।
7) इसके अलावा, 1 कप गाजर और 2 कप गोभी डालें।       तेज आंच पर भूनें।
8)  अब इसमें ½ टीस्पून काली मिर्च और ½ टीस्पून             नमक डालें।
9)  सब्जियों को स्टिर फ्राई करें।
10) इसके अलावा, 2 टेबलस्पून हरा प्याज और स्टफिंग         मिश्रण तैयार है। 

(4) चिकन बिरयानी:- 

हमारे देश की चिकन बिरयानी देश विदेश सभी जगह फेमस है. हमारे देश का स्वाद तरह तरह का है, तीखा मीठा सभी तरह का स्वाद है. चिकन बिरयानी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक व गुजरात से बंगाल तक प्रसिध्य है बिर्यानी भारतीय उपमहाद्वीप का चावल के साथ सब्जियों और माँस के मिश्रण से बना एक प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय व्यंजन है। चिकन बिरयानी किसी भी पार्टी की शान होती है, आप इसे घर पर बनायेंगें तो सभी गेस्ट बड़े स्वाद से इसे खायेंगें. इसमें बहुत तरह के मसाले व हर्ब्स डाले जाते है, इसका बहुत अलग तरह का स्वाद होता है. चिकन में बहुत से पोषक तत्व भी होते है, मात्र 100 gm चिकन में 30 तरह के अलग अलग पोषक तत्व होते है. चिकन में ल फैट प्रोटीन होता है जो दुबले लोगों के लिए बहुत अच्छा होता है। बिरयानी एक रॉयल डिश है जिसे आप अपने पार्टी मेन्यू में जरूर शामिल करते हैं। बिरयानी मुस्ल्मि समुदाय से निकली हुई एक बेहतरीन रेसिपी है, खासतौर पर मुगलई और अवधी व्यंजनों की बात करें तो अब बिरयानी यहीं तक सीमित नहीं है आज बॉर्डर के उस पार भी इतनी लोक​प्रिय है जितनी की यहां है। बिरयानी को कई अलग-अलग स्टाइल से बनाया जाता है साथ ही यह मेन डिश के रूप में कई पार्टी मेन्यू की रौनक बढ़ाती है। लेकिन आज हम केरल की लोकप्रिय बिरयानी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे बनाने का तरीका थोड़ा भिन्न है














चिकन बिरयानी बनाने की विधि:-


1)  सबसे पहले चिकन और चावल को अच्छी तरह पानी से         साफ करले। प्याज़ को काटकर भून ले। अब इसमें               लहसुन और अदरक का पेस्ट बनाकर डाल दे।

2) अब धुले हुए चिकन मे नमक, मिर्च, गरम मसाला, दही,        अदरक लहसून और प्याज़ का पेस्ट डाल दे। सबको              अच्छी   तरह चिकन के साथ मिला दे।

3) इसमें निम्बू का रस, हरी मिर्च, घी, धनिया, पुदीना, तेल           सब डालकर अच्छी तरह मिलाने के बाद 15-20मिनट के       लिए रख दे।

4) साफ किये हुए चावल को ३/४ कप पानी डालकर गैस पर      रख दे। इन चावल मे लोंग, इलायची, धनिया पुदीना के          पत्ते और निम्बू का रस डालकर धीमी आंच पर पकाए।          जब चावल अच्छी तरह पक जाए तो उनमे से पानी हटा दे।

5) एक बर्तन ले और उसमे भीगे हुए चिकन को डालकर कुछ       देर देर पकाने के लिए आंच पर रख दे।

6) चिकन पकने के बाद इसमें चावल डाल दे। उसी के ऊपर       भूना हुआ प्याज़, धनिया पुदीना के पत्ते डाल दे। सभी           सामग्री को अच्छे से मिलाने के बाद उसमे दूध और खाने       वाला कलर डाल दे।

7) सारे मिश्रण को अच्छे से मिलादे। अब इस पतीले को             ढक्कन से ढक दे और साफ कपडे से कवर करदे ताकि         भाप बाहर ना निकले।

8) आंच को धीमा करके 15-20 मिनट के लिए पतीले को           गैस पर छोड दे।

9) आपकी चिकन बिरयानी अब तैयार है।

(5) ढोकला :-

ढोकला गुजरात से संबंधित भारतीय व्यंजन है। dhokla और कुछ नहीं, बल्कि एक प्रकार का दिलकश केक है जिसे चिकपीस और चावल के बैटर से तैयार किया जाता है। कभी-कभी बंगाल बेसन और सूजी से भी तैयार किया जाता है।
प्रोटीन से भरपूर ढोकला ऐसी डिश है जिसे आप कम समय में आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसमें कैलोरी कम होती है और इसे खाने से मोटापा नहीं बढ़ता ढोकला बच्‍चे हों या बड़े सभी को बेहद पसंद आता है. नरम-नरम स्‍वादिष्‍ट ढोकला का जायका आपका भी दिल जीत लेगा. आप इसे घर पर भी बना सकते हैं, तो इस बार अगर आप अपनों के लिए कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो ढोकला जरूर बनाएं.ढोकला गुजरात से संबंधित भारतीय व्यंजन है। dhokla और कुछ नहीं, बल्कि एक प्रकार का दिलकश केक है जिसे चिकपीस और चावल के बैटर से तैयार किया जाता है। कभी-कभी बंगाल बेसन और सूजी से भी तैयार किया जाता है।
















ढोकला बनाने की विधि:-

1) स्वादिष्ट और मार्केट जैसा ढोकला बनाने के लिए सबसे       पहले आप 1 कप बेसन को स्टेनर की मदद से छान लें.

2) अब छाने हुए बेसन में आप 1/4 कप ताजा दही डाल          कर अच्छे से मिक्स करें. ध्यान रहें कि आप दही को            बेसन में  मिक्स करने से पहले उसे अच्छे से फेंट लें.

3) अब बेसन में धीरे धीरे 1 कप पानी मिलाये. बेसन को          पानी  के साथ अच्छे से फेंट लें और एक बात का विशेष      ध्यान रखे कि बेसन के घोल में बेसन कि घुट्ली न रह          जाए.

4) अगर आपके घोल में बेसन की घुट्लीयां रहेंगी तो              ढोकले अच्छे से नहीं फूल पाएंगे. साथ ही साथ बेसन के      घोल को तब तक फेंटते रहे जब तक ढोकले का घोल          एक दम स्मूद न हो जाए.

5) अब इस घोल में डाल दीजिये 2 चुटकी हल्दी पाउडर          और 1 चम्मच पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर दें.            इससे ढोकले में अच्छा कलर आ जाता है.

6) इसके बाद घोल में 1 TBSP चीनी मिक्स कर लें और        स्वाद अनुसार नामकनामक डाल ले। 

7) 1 TBSP नीम्बू का पानी डालने के बाद बेसन के घोल        को फिर से फेंटे. जब हम नमक, दही और चीनी को            एक  साथ मिलाते है तो हमारा ढोकला काफी सॉफ्ट         और स्पंजी बनता है। 

8) इसके बाद घोल में 2 चुटकी अजवाइन डाल दें. ऐसा          करने से ढोकले में बहुत ही अच्छा फ्लेवर आता है.

9) इसके बाद घोल में 1 inch कद्दूकस किया हुआ                अदरक  और बारीक़ कटी हुई हरी mirch और 1.5          TBSP तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर दें. 

10) ढोकले के घोल में हमने तेल इसलिए इस्तेमाल किया          है. क्योंकि ऐसा न करने से ढोकला का टेक्चर काफ़ी         सॉफ्ट रहता है और खाते समय ये आपको सुखा सुखा        भी नहीं लगेगा.

11) जब घोल को अच्छे से मिक्स कर लें तब इसे लगभग          30 से 45 मिनट के लिए रेस्ट पर रखें. सॉफ्ट एंड              स्पंजी ढोकला बनाने के लिए ऐसा करना बेहद जरुरी          है. अगर आप इस स्टेप को मिस कर देंगे तो आपका         ढोकला न तो सॉफ्ट बनेगा और नाही स्पंजी, इसलिए         इस स्टेप को बिलकुल भी मिस ना करे। 

12) आध घंटा पूरा हो जाने के बाद गेस पर भगौना, कुकर         या कढ़ाई चढ़ा दें. अगर आपके पास ढोकला बनाने            का स्टेंड है तो आपका उसका भी इस्तेमाल कर सकते        है। 

13) इसके बाद आप पानी को गर्म करने के लिए छोड़ दें.          आप जिस भी बर्तन में ढोकला बनाए लेकिन इस बात        का विशेष ध्यान रखें कि जब आप ढोकला स्टीम करने        के लिए पानी डालें तो वो स्टेंड के नीचे ही रहें. अगर            आप कुकर में अपना ढोकला बना रहे है तो सीटी और        रबर निकाल कर ही ढोकला स्टीम करने रखें.

14) ढोकला स्टीम करने के लिए आप किसी भी प्रकार के          बर्तन का इस्तेमाल कर सकते है. सबसे पहले आप            जिस भी बर्तन में ढोकला बनाने वाले है उसमें थोडा सा        तेल डाल कर ब्रश या किसी कपड़े की सहायता से  bv        बर्तन  के चारों तरफ अच्छे से लगा दें.

15) घोल को बर्तन में डालने से पहले आप घोल में 2                TBSP पानी डालकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद            सबसे आखिरी स्टेप में घोल में एक ENO का पूरा              पैकेट और 1 चम्मच पानी डालकर अच्छे से फेंट लें.           अगर आप ढोकला बनाने के लिए बेकिंग सोडा का              इस्तेमाल करते है तो आपका ढोकला उतना स्पंजी नहीं        बनता जितना ENO से बन जाता है। 

16) ENO डालने के बाद आप बिना किसी देर के घोल को         बर्तन में रिफिल कर दें और आपने जिस भी बर्तन को         स्टीम करने लिए रखा है उसमें ढोकला वाला बर्तन             रख दें। अगर आप इस तरह के बर्तन से ढोकला बना           रहे है तो इस फोटो में दिखाए गये तरीके से ढोकले को         ढक कर रख दें.

17) 15 मिनट हो जाने पर आप ढोकले को गेस से उतार           लें और 15 मिनट तक ठंडा होने के लिए एक तरफ            रख दें.

18) इसके बाद हम ढोकले के लिए तडका तैयार कर लेते           है। इसके लिए सबसे पहले आप गैस पर बर्तन रखें            और उसमें 2 चम्मच तेल गर्म होने के लिए रख दें 

19) अब तेल में एक छोटी चम्मच राई, जीरा4/3 चीरा लगी         हुई साबुत मिर्च,12 से 15 करीपत्ता, 2 कप पानी या           5 से 6 बड़े चम्मच पानी,और 2 चम्मच चीनी डालकर         1से डेढ़ मिनट के लिए तडके को पका लें.

20) अब ढोकले को बर्तन से निकाल कर अपने हिसाब से           काट लें और तडके को चम्मच से थोडा थोडा करके             डालकर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें और लीजिये        आपका ढोकला शानदार स्पंजी एंड सॉफ्ट ढोकला              तैयार है। 














Comments

Popular posts from this blog

ONE LOVE SONG & LYRIC IN ENGLISH

Best Vegetables For Winter...